सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

घटिया सोच के लोग करते है जात-पात की राजनीति,भाजपा तो सबका साथ और सबका विकास की करती है बात,दिनेश चौधरी

जौनपुर। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी मे जुटे पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान लोगो से मिलकर भाजपा के विकासवादी सोच और जनकल्याणकारी योजनाओ का जिक्र कर रहे है। बातचीत मे उन्होंन कहा कि भाजपा मानव हित के लिए कार्य कर रही है। उसकी सोच साफ है। सबका साथ और सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंन कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे। जात- पात की राजनीति के सवाल पर उन्होंन कहा कि भाजपा जात, पात की राजनीति नही करती। वह सबको साथ लेकर सबके विकास की बात करती है। अब तो भाजपा पार्टी से सबका मजबूत विश्वास जुड़ गया है। उन्होंन कहा कि जात, पात की राजनीति करने वाले लोगो की घटिया सोच है। मानव, मानव मे भेद करने वाले लोग अभी मानवता और इन्सानियत से कोसो दूर है। उन्होंन कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कहा कि भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो विकास का खाका खीचा है,उससे जनता संतुष्ट है। जेडी सिंह