जौनपुर। प्रताप फाउंडेशन के चैयरमैन विक्रम प्रताप सिंह पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विशेष बातचीत मे बोले कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है।वह लोकहित मे कार्य करता है। समाज की हर गतिविधि पर उसकी नजर रहती है। गुण,दोष का मूल्यांकन करता है और लेखनी के माध्यम से सच को उजागर करने का भरपूर प्रयास करता है।आत्मन,मनन,चिन्तन का बोध ही पत्रकारिता है। उन्होंने कहां की मीडिया की व्यापकता बढ़ी है। समाज मे जागरुकता फैलाने मे पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जेडीसिंह।