सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

पुलिस बैरकों में लगे कूलर, विभागीय कर्मचारी अब ठंडा,ठंडा,कूल,कूल हो सकेंगे।

 

जौनपुर।  पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे कहा है कि  कर्मचारियों के सुख-सुविधा का ध्यान रखते हुए जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस लाइन की बैरकों में कुलर की व्यवस्था की गयी है ताकि कर्मचारी गण अपनी ड्यूटि करने के बाद इस भीषण गर्मी में बैरकों में आराम से रह सकें। बताया कि कर्मचारियों की सुख-सुविधा का ध्यान रखना, निजी या विभागीय समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता में है, हम सभी जानते है कि पुलिस के काम की कोई निश्चित समय सारणी नहीं है तो दिन हो या रात जब भी पुलिस के कर्मचारी गण अपनी कठोर ड्यूटि करने के बाद बैरकों में आयें तो उनकों किसी भी तरह की असुविधा न हो। बताया  कि कर्मचारी जब  मानसिक एवं शारिरिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगे तो उनके कार्य करने की क्षमता का भी विकाश होगा ।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा दी गई सुविधा के लिए  जनपद के पुलिस कर्मचारियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं भूरि-भूरि प्रसंशा की गई। जेडी सिंह