जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने विशेष बातचीत के दौरान कहां कि भाजपा का वर्तमान समय में सदस्यता अभियान पर विशेष जोर है है।लगभग दो लाख नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहां कि इसके पहले के साढ़े चार लाख सदस्य है। कहां कि भाजपा का सी ग्रेड के बूथों पर ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर है। ऐसे 850 बूथ भाजपा द्वारा चिन्हित किये गये हैं।जहां पार्टी को कम वोट मिले हैं।भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सवाल पर उन्होंने कहां कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि के उपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहां कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की छबि बेहद ईमानदारी का है।समय आ गया है समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। सत्ता और संगठन के सवाल पर क्या सत्ता की वजह से संगठन कमजोर हो रहा है के जबाब मे श्री सिंह ने कहां कि ऐसा नहीं है।संगठन और सत्ता एक दूसरे के पूरक है। संगठन से सत्ता है। सत्ता से संगठन की मजबूती है।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में जनप्रतिनिधिओ का विशेष सहयोग मिल रहा है। कहां कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह को भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा मड़ियाहू ने पुष्प देकर सम्मानित किया।जेडी सिंह








