सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

रामनगर के पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू का जफराबाद से विधानसभा चुनाव लड़ना तय,जीत का दावा

जफराबाद। जौनपुर। रामनगर के पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू विधान सभा जफराबाद से चुनाव लड़ने का मन बना लिये हैं। राजनीति की बारीकीओ को समझ रहे है।उनके राजनैतिक पुरोधा, कुशल व मर्मज्ञ रणनीतिकार मैदान में उतर चुके है।वुद्धवार 24 नवम्बर 2021को दोपहर में इटाए बाजार में जनसम्पर्क के दौरान हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ना है और जीत हासिल करके जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहां जनसम्पर्क अभियान के तहत जनता जनार्दन से मिलने का सिलसिला जारी है।