जौनपुर। भाजपा नेवढिया मंडल के महामंत्री अरुण कुमार मिश्र,मुन्नु गुरु ने कहा कि देश में मोदी जी की लहर बरकरार है।भारत देश की जनता जागरूक है। वह सब कुछ जान रही है। कौन देश के प्रति वफादार है कौन गद्दार है। राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो मोदी जी के साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे है। मोदी नाम की हवा चल रही है देश की अमूमन जनता चाह रही है मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बने।उन्होंने कहा कि मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से बीपी सरोज चुनाव जीत रहे है।मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जेडी सिंह
राष्ट्र के प्रति समरपण रखने वालों की संख्या बहुत अधिक,मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना ही है मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत तय,मुन्नु गुरु









