सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

राष्ट्र हित मे उर्जा बचाये,सुबह 9 बजे से 4 बजे शाम तक नही रहेगी लाइन,जर्जर तार एवं पोल बदलने का कार्य है जारी,ऐसा आज और कल के लिए सूचना है

रामनगर। जौनपुर। विद्युत विभाग नेवढिया के उपखण्ड अधिकारी अजीजुल हसन ने बताया कि 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र नेवढ़िया को पोषित करने वाली 33 के०वी० नेवढ़ियाँ लाईन के जर्जर पोल एवं तार को बदलने का कार्य RDSS योजना Phase-I के अन्तर्गत दिनांक ,21.11.2024 एवम 22.11.2024 तक समय प्रातः 9:00 बजे से 16:00 बजे तक किया जाना है।

उक्त कार्य को कराये जाने हेतु नेवढ़िया उपकेन्द्रो से आच्छादित ग्रामों की विद्युत आपूर्ति दिनांक 21 नवंबर एवम 22 नवंबर को प्रतिदिन समय प्रातः 9:00 बजे से 16:00 बजे बाधित रहेगी।

“राष्ट्र हित में ऊर्जा बचायें”

उपखंड अधिकारी नेवढ़िया