सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने मनाया जश्ने आजादी,अवसर पर दो सेवा कार्य भी किया गया

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस जश्ने आज़ादी मनाया गया। हिन्दी भवन पर संस्था अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने झण्डारोहण किया। तथा लायन्स बालाजी चौराहा पर अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता व संयोजक महेन्द्र नाथ सेठ ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर दो सेवा कार्य भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे लगाये गये। तथा हंगर कार्यक्रम के अन्तर्गत लंच पैकेट वितरित किया गया। संस्थाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।  महेन्द्र नाथ सेठ ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। दोस्तों, आज सबसे पहले हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। यह सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा अजीत कपूर, डा मदन मोहन वर्मा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, शत्रुघ्न मौर्य, डा विकास रस्तोगी, गोपीचंद साहू, राम कुमार साहू, राधेरमण जायसवाल, अश्वनी बैंकर, संदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, संजय केडिया, अनिल वर्मा, परमजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Ln. Madan Gopal Gupta
      President Lions club Jaunpur
Mob- +91 9336511297