सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने मे जुटी उत्तर प्रदेश सरकार, गांवो के जर्जर तारो,खम्भो के बदलने के काम ने पकड़ा जोर,उच्च क्षमता के लगाये जा रहे ट्रासफार्मर,सासंद मछलीशहर भोला नाथ

जौनपुर। मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज के मादरडीह गांव स्थित आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। फरियादीओ की बात को सासंद ने सुना और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए कहा। रविवार का दिन था। फरियादीओ की काफी भीड रही। राजस्व,पुलिस और विद्युत से संबंधित शिकायत को लोग जनता दरबार मे अपने माननीय के समक्ष बता रहे थे। इस बीच सासंद ने कहा कि विद्युत व्यवस्था धीर,धीरे बेहतर हो रहा है। सरकार ने दो ऐजेन्सी को अधिकृत किया है। जो गांव, गांव जाकर जर्जर तार,खंभा को बदलने का काम कर रहे है। उच्च क्षमता के टान्सफार्मर लगाये जा रहे है। नये विद्युत उपकेन्द्र बन रहे है। इसी क्रम मे केराकत और मड़ियाहू तहसील के अडियार मे विद्युत समस्या के निस्तारण के लिए सासंद ने विभाग के उच्चाधिकारी से बात किये और समस्या को तत्काल दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। जेडी सिंह