सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का जौनपुर मे जगह, जगह कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत, लोकसभा चुनाव लड़ने की बजी रणभेरी

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का जिले मे पार्टी द्वारा आयोजित जनता स्वागत समारोह मे कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि स्वागत सम्मान से अभिभूत हू। बाबतपुर हवाई अड्डे से आज के समारोह की शुरुआत हुई जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरा भव्य स्वागत किया। जनपद में जौनपुर तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी देख कर मन प्रसन्न हुआ। कार्यकर्ताओं का जोश देख पूर्ण आशा है कि लोकसभा चुनावों में पार्टी अपना परचम लहराएगी। इस प्रकार अशोक सिंह के जौनपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की रणभेरी बज चुकी है।