सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

दीपक कुमार सिंह ने संभाला एडीओ पंचायत रामनगर का पदभार

जौनपुर। रामनगर ब्लाक मुख्यालय पर आज दीपक कुमार सिंह ने प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पदभार को ग्रहण किया। राधेश्याम यादव एडीओ पंचायत का स्थानान्तरण सिकरारा ब्लाक में हो जाने के फलस्वरूप यह पद रिक्त था।खण्ड विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह के आदेशानुसार इस रिक्त पद पर यह तैनाती हुई।प्रधान संघ अध्यक्ष रामनगर व दोदापुर प्रधान शिवशंकर सिंह ने यह जानकारी देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर वासापुर के प्रधान ओमप्रकाश सिंह, तरती के प्रधान रामआसरे सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।