BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / इसे विधायक की मगरुरियत कहे या जीवन की व्यस्तता,अगर बात हो पायी तो होगा स्पष्ट,मड़ियाहू मे कब बनेगा बस डिपो,अभी सफर है बाकी,आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक अस्पताल एक कमरे तक है सिमित,राजकीय बालिका इंटर कालेज की है दयनीय दशा,फोन तो उठाईये माननीय जी

इसे विधायक की मगरुरियत कहे या जीवन की व्यस्तता,अगर बात हो पायी तो होगा स्पष्ट,मड़ियाहू मे कब बनेगा बस डिपो,अभी सफर है बाकी,आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक अस्पताल एक कमरे तक है सिमित,राजकीय बालिका इंटर कालेज की है दयनीय दशा,फोन तो उठाईये माननीय जी

जौनपुर। मड़ियाहू विधान सभा के लोंगो को उम्मीद है। मड़ियाहू मे बस अड्डा बनेगा और डिपो की बसे मड़ियाहू से प्रदेश और देश के साथ पूर्वाचल के जिलो मे रफ्तार भरेगी। यहा के लोंगो को कही भी आने ,जाने मे सुविधा होगी। मड़ियाहू बस अड्डा की चर्चा अपना दल एस की पूर्व विधायक डा. लीना तिवारी के कार्यकाल मे कुछ ज्यादा रहा। ऐसा लगा कि बहुत ही जल्द मड़ियाहू बस अड्डा बन जायेगा। जोगापुर मे जमीन का सीमांकन भी हुआ था। जैसी जनमानस मे चर्चा है। जब वर्तमान विधायक डा. आरके पटेल चुनाव जीतकर मड़ियाहू का विधायक बने तो भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.अरुण कुमार मिश्र मड़ियाहू के यहा आये थे। उनसे बातचीत के दौरान हमने एक सवाल किया, मड़ियाहू मे बस डिपो की जरुरत है। जनता की मांग है। इस बारे मे क्या ख्याल है। जबाब था मड़ियाहू मे बस डिपो बनेगा और आपको बस मै बैठाकर घुमाया जायेगा। बहुत दिन बीत गये। मड़ियाहू बस अड्डा की कवायद को विधायक ने नजर अंदाज तो नही कर दिये। अगर प्रयास होता तो अब तक तो कुछ तो नतीजा निकलता। मन मे ख्याल आया। विधायक से बात करके मड़ियाहू बस डिपो के बारे जानकारी करे। आखिर क्या हुआ। कब तक बस डिपो बनेगा। माननीय विधायक मड़ियाहू डा. आरके पटेल को रविवार शाम लगभग 4 बजे से लेकर 4.30 तक दो बार फोन लगाया। फोन नही उठा न बात हो सकी। विधायक ने यह भी न सोचा न समझा की किसी का फोन आया तो माना की बहुत व्यस्त रहे होगे। लेकिन बाद मे फोन करके यह तो पूछ लेना चाहिए था, आप कौन है,क्यों फोन किये है। मसला क्या है। इसे विधायक की मगरुरियत कहे या जीवन की व्यस्तता। आगे अगर उनसे बात हो पायेगी तो यह स्पष्ट हो जायेगा। मड़ियाहू मे बस डिपो कब बनेगा,अभी सफर करना बाकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद डा. अरुण कुमार मिश्र ने बातचीत के दौरान कहा कि मड़ियाहू मे बस डिपो नितांत जरुरी है। इसके अलावा आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल जो एक कमरे तक सीमित है। उसे अस्पताल का रुप दिया जाना चाहिए। राजकीय बालिका इण्टर कालेज मड़ियाहू अंग्रेजो के जमाने से चल रहा है। दशा दयनीय है। भवन जर्जर है। जिला परिषद और कालेज की जगह मिलाकर एक एक्कड है। बताया कि चंदन केशरी,गब्बर सिंह, राकेश गुप्त, सभासद,अरुण कुमार मिश्र और नगर के कुछ लोंगो का एक प्रतिनिधिमंडल एक महीने हुआ डा. आरके पटेल विधायक मड़ियाहू से मिलकर बस डिपो,आयुर्वेद व होम्योपैथिक अस्पताल बनवाने के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मड़ियाहू को भव्य बनाने पर जोर दिया गया। विधायक ने आश्वासन दिया है। जिससे उम्मीद बढ़ी है। कुछ अच्छा होगा। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino