BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर लोकसभा सीट से एक दर्जन के आस-पास भाजपा नेता बनना चाहते है सांसद, ज्ञान प्रकाश सिंह के सामाजिकता की जनमानस मे चर्चा

जौनपुर लोकसभा सीट से एक दर्जन के आस-पास भाजपा नेता बनना चाहते है सांसद, ज्ञान प्रकाश सिंह के सामाजिकता की जनमानस मे चर्चा

जौनपुर। लोकसभा सीट 73 से लगभग एक दर्जन लोग भाजपा से अपनी, अपनी 2024 के चुनाव लड़ने की उम्मीदवारी जता रहे है। होर्डिंग से शहर पूरी तरह से पटा पड़ा है। इच्छा तो बहुत से भाजपा नेताओ की सासंद बनने की है।भविष्‍य निकट क्या होगा,किसको टिकट मिलेगा यह तो शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर ही जाना जा सकता है। भाजपा उत्तर प्रदेश के सभी सीटो को जीतने का ताना बाना बुन रही है। ऐसे मे भाजपा जीताऊ और मजबूत उम्मीदवार उतारने की भरसक कोशिश करेगी। ज्ञान प्रकाश सिंह,हरेन्द्र सिंह पूर्व विधायक जफराबाद,सुषमा पटेल पूर्व विधायक,सुरेन्द्र सिंह पूर्व विधायक,मनोज कुमार सिंह पूर्व प्रत्याशी भाजपा मल्हनी,शतरुद्र प्रताप सिंह,मुन्ना सिंह,अजय शंकर दूबे, डा• लीना तिवारी पूर्व विधायक मड़ियाहू,मनीष नारायण चौरसिया,अजय सिंह रघुवंशी आदि सहित कुछ अन्य लोगो को सासंद बनने की तमन्ना है। तभी तो लोग शहर मे बड़ी, बड़ी होर्डिंग लगाकर लोकसभा चुनाव लड़ने का इजहार कर रहे है। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की जगह, जगह लगी बड़ी, बड़ी होर्डिंग भी आप के चुनाव लड़ने की मन्शा को जाहिर कर रहा है। ज्ञान प्रकाश सिंह का जमीनी राजनैतिक धरातल काफी मजबूत बनता जा रहा है। भगवान राम से विशेष आत्मीय लगाव है। जौनपुर शहर के माहौल मे ज्ञान के प्रकाश का प्रभाव है। आदि गंगा गोमती के तट पर बसे शहर का चमक दमक मनभावन हो गया है। ज्ञान प्रकाश सिंह के सामाजिक कार्यो की चर्चा जन, जन मे है। सरलता,सहजता, शालीनता की भी लोग बात कर है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino