सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी,विपक्ष भाजपा पर हमलावार,जब मंदिरों से बेशकीमती करोड़ों की मूर्तियां हुई चोरी,तब किसकी सरकार,जौनपुर के रामनगर सराय विक्रम मंदिर से कृष्ण भगवान दो साल तक रहे गायब,चोर उठा ले गये,काफी मशक्कत के बाद लौटें अपने निज धाम

जौनपुर। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर 30 जून मंगलवार दोपहर में भाजपा नेता व भूमि विकास बैंक के निदेशक उत्तर प्रदेश डा.अजय सिंह से बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने कहां कि चोरी की घटना निंदनीय है। कहां कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना को लेकर बेहद सख्त है। एसआईटी का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में चढ़ावा चोरी के मामले में आठ लोग गिरफ्तार कर जेल भेजें जा चुके हैं।‌ अभी जांच जारी है। दूध का दूध पानी का पानी होकर रहेगा।‌ जब उनसे पूछा गया आखिरकार चोरों,लुटेरों, डकैतों के निशाने पर मंदिर ही क्यों है। जबाब में उन्होंने कहां कि भारत देश के मंदिरों में करोड़ों भक्तों के आस्था रुपी खजाने का भण्डार भरा रहता है। मुगलो और अंग्रेजो ने मंदिरों से सोना चांदी हीरा जवाराहात की लूट की और हिन्दूओं के धार्मिक आस्था पर चोट किया और सनातन संस्कृति को पूरी तरह से मिटाने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। भाजपा से पहले की सरकारों में चाहे वह केंद्र की सरकार हो चाहे राज्य की सरकार ऐसी तमाम घटनाओं का उल्लेख मिल सकता है। जिसमें मंदिरों से करोड़ों की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली गयी। जिसमें पुलिस ने बहुत से मामलों का खुलासा किया और मूर्ति बरामद हुई। चोर पकड़े गये और जेल गये। श्री सिंह ने रामनगर विकास खण्ड के सराय विक्रम सुखलाल गंज में स्थित राधा कृष्ण मंदिर का जिक्र करते हुए कहां कि बेशकीमती राधा कृष्ण की मूर्ति सन 2013 में चोरी हो गयी। वरसठी थाने में मूर्ति चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। दो साल बाद मूर्ति को मुंबई पुलिस ने किसी सोनार के यहां सुराग पाकर चोर मूर्ति और सोनार को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसमें मूर्तियों को कौशांबी जिले में लाया गया। सराय विक्रम मंदिर के राधा कृष्ण मूर्ति की जानकारी हुई तो कानूनी प्रक्रिया के तहत मूर्ति को राधा कृष्ण मंदिर लाया गया। वैदिक प्रक्रिया के तहत पुनः मूर्ति को प्रतिष्ठापित किया गया। डा.अजय सिंह ने कहा भाजपा सरकार में लूट चोरी छिनैती जैसी घटनाओं पर लगभग विराम लग गया है। पुलिस थानों से यदि पुराने रिकार्ड को खंगाला जाय तो भाजपा से पहले की सरकार में जनपद सहित आसपास के तमाम जनपदों के मंदिरों से बेशकीमती अष्टधातु के मूर्तियों के चोरी और खुलासे की बात सामने आ सकता है। मूर्तियों के चोरी की घटना का एक दौर था। जेडी सिंह संपादक