जौनपुर। जिले के रामनगर ब्लॉक के उसराव जीतापुर में महाराजा सुहेलदेव राजभर के मूर्ति का अनावरण किया गया।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा असम, कर्नाटक, गुजरात, जम्मू-कश्मीर में भी संगठन को मजबूत किया है। पार्टी से लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहां कि 6 विधायक अभी है। आने वाले विधान सभा में चुनाव में 22 से पच्चीस विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने कहां कि 2022 में कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके अपना विधायक चुना। जो अपनों के काम न आया। अब ऐसा विधायक कभी नहीं होगा। कहां कि 2027 का विधान सभा चुनाव सुभासपा जफराबाद से डंके के चोट पर जीतेगी। अच्छे आदमी को चुनाव लडाउगा। अब अच्छे आदमी में पढ़ा लिखा योग्य जमीनी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाते हैं या धनबल बाहुबल के पुरोधा को। यह तो राष्ट्रीय महासचिव के विवेक पर निर्भर हैं। उन्होंने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को ललकारा और कहां कि सुभासपा के पास हर मर्ज की दवा है। केराकत विधानसभा में बता दूंगा सुभासपा क्या है। राष्ट्रीय महासचिव के उदबोधन से कार्यकर्ता खासे उत्साहित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. जय प्रकाश सिंह सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव,जखनियां विधायक बेदीराम,बृजभान राजभर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, मोनू राजभर सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।






