BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मुबंई पत्रकार संघ के महासचिव विजय सिंह के पिता के निधन पर जौनपुर के अढनपुर गांव मे शोक, सासंद- विधायक,संपादक ने दी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि

मुबंई पत्रकार संघ के महासचिव विजय सिंह के पिता के निधन पर जौनपुर के अढनपुर गांव मे शोक, सासंद- विधायक,संपादक ने दी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि

जौनपुर। जिले के मडियाहू तहसील के अढनपुर गांव निवासी मुबंई पत्रकार संघ के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह कौशिक के पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह का 86 वर्ष की अवस्था मे रविवार सुबह सान्ताक्रुज स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। अपने पीछे चार बेटो और एक बेटी का भरा, पूरा परिवार छोड गये। आपका अंतिम संस्कार बांद्रा पूर्व,टीचर्स कालोनी,स्थित श्मशान भूमि पर किया गया। छोटे बेटे विजय सिंह ने मुखाग्नि दी। पंचतत्व मे विलीन पूज्य प्रसिद्ध नारायण सिंह के अस्थि कलश को काशी बनारस की पावन गंगा मे परिजनो द्वारा प्रवाहित किया गया, मातृभूमि और कर्म भूमि के बीच जीवन यात्रा चलता रहा। यश और कीर्त की प्रसिद्धी बनी रहेगी,हरि मन भज मन नारायण हरि हरि का उद्घोस अन्नत काल तक बना रहेगा,जिनके नाम मे ही ईश्वर की संज्ञा का बोध हो ऐस महान व्यक्तित्व और कृतित्व का क्या पूछना, मातृभूमि अढनपुर मे पूज्य के आत्मा की शांति के लिए सनातन वैदिक विधान से आत्मा की शांति के लिए नियमित मृत्योपरान्त किये जा रहे कर्म को परिजनो द्वारा किया जा रहा है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का ताता लगा है। सासंद मछलीशहर भोला नाथ सरोज, विधायक मडियाहू आरके पटेल,भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू ,जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण ने पत्रकार विजय सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है, ईश्वर से प्रार्थना है अपने श्री चरणो मे स्थान दे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino