जौनपुर। समाजसेवी विनय सिंह (झगडू) के सौजन्य से मड़ियाहूं शहर में नि: शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन जीआरसी आफिस प्रांगण टीचर्स कालोनी में दिनांक 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को सुबह 8 बजे से किया गया है। जिसमें अग्रिम हास्पीटल के विशेषज्ञ डाक्टरो द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा और उपचारोंपरान्त दवा दिया जायेगा। इस सिलसिले में समाजसेवी विनय सिंह ने मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर में प्रतिभाग सुनिश्चित करें और चिकित्सा सेवा का लाभ लें। उन्होंने कहां ब्लड व स्वास्थ्य जांच नि: शुल्क किया जायेगा।
समाजसेवी झगड़ू सिंह के सौजन्य से मड़ियाहूं शहर में 26 जुलाई को नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,अग्रिम हास्पीटल वाराणसी के विशेषज्ञ डाक्टरो की टीम चिकित्सा सेवा के लिए रहेंगी उपलब्ध




