सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

कांग्रेस के बूथ जोड़ों,हाथ जोड़ों अभियान की धूम,23 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन,तनुज पुनिया सांसद बाराबंकी होंगे मुख्य अतिथि,पूर्व सभासद जहांगीर अन्सारी बने नगर अध्यक्ष, जोरदार स्वागत

जौनपुर। मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बूथ जोड़ों,हाथ जोड़ों मुहिम ने धूम मचा दिया है। सावन महीने के प्रथम सोमवार को डा.परमेन्दर सिंह प्रदेश अध्यक्ष इंटक उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने मय कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर नगर, जमालापुर बाजार,मड़ियाहूं नगर में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किये। जिसमें भाजपा के अनीतिवादी सोच से जनमानस को जागरुक किये। जबकि कांग्रेस के मानवतावादी सोच से जुड़ने का अपील किये। इस अवसर पर इंटक अध्यक्ष ने कहां कि मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, महंगी पढ़ाई, महंगी दवाई से जनता आजिज आ चुकीं हैं। उन्होंने कहां भारत देश की जनता बदलाव चाह रहीं हैं। धीरे, धीरे सबका मन कांग्रेस से जुड़ रहा है। उन्होंने कहां कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत होगी। बताया कि 23अगस्त को 370 मड़ियाहूं विधान सभा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसमें सृजनात्मक, रचनात्मक विचारों से पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जायेगा। समाज में समता और समानता की विचारधारा से आपस में भाईचारा लाया जायेगा। वर्तमान समय में कांग्रेस, बूथ, न्याय पंचायत,ब्लाक, नगर कमेटी बनाने में जोर लगा रहीं हैं। संगठन को गतिशील किया जा रहा है। प्रतिभाशाली युवाओं, बुद्धजीवी नागरिकों,छात्रों, राजनैतिक विशेषज्ञों को संगठन से जोड़ा जा रहा। जिम्मेदारी सौंपी जा रहीं। 23 अगस्त को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि तनुज पुनिया सांसद बाराबंकी,अनूसूचित जनजाति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसी क्रम में मड़ियाहूं नगर के होनहार, प्रतिभावान,कुशल राजनीतिज्ञ,जन,जन में लोकप्रिय पूर्व सभासद जहांगीर अन्सारी को कांग्रेस पार्टी का मड़ियाहूं नगर अध्यक्ष बनाया गया। जैसे ही विधानसभा प्रभारी विनय तिवारी ने जहांगीर के नाम की घोषणा किये। वैसे ही तालियों के करतल ध्वनि से आपका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेसी पट्टी से गले को सुशोभित किया गया। उपस्थित लोगों ने नवगात नगर अध्यक्ष से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर अनिल सिंह उपाध्याय इंटक उत्तर प्रदेश, मनीष सिंह जिला अध्यक्ष इंटक‌ जौनपुर,राम सिंह बांकुरे, जिला महासचिव कांग्रेस जौनपुर,अनुरुद्ध पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष कांग्रेस ब्लॉक मड़ियाहूं, बेलाल अहमद ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस रामनगर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।