जौनपुर। युवाओं की कांग्रेस को चिंता हैं। मड़ियाहूं, जौनपुर के साथ पूर्वाचल का काम काजी युवा शिक्षा की दक्षता के बाद दिल्ली मुंबई सहित अन्य बड़े महानगरों की ओर रोजी-रोटी के लिए रुख करता है। काम पर लगता है। कड़ी मेहनत करता है। जीवन को सघर्ष में खपा देता है। आर्थिक संपन्नता तो होता है। लेकिन विपन्ता बरकरार रहता है। मड़ियाहूं में कोई उद्यम नहीं,कल कारखाने नहीं कि एक हजार युवा काम कर सकें। आखिर डबल इंजन की सरकार क्या कर रहीं हैं। चिन्ता का विषय है। डा. अनित सिंह जवन्शीपुर गांव निवासी, कांग्रेस प्रवक्ता दिल्ली इन दिनों मड़ियाहूं की राजनीति में सक्रिय हैं और बहुत ही साफगोई से अपनी बात मीडिया के सामने रख रहें हैं। जिसमें केन्द्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार उनके निशाने पर हैं। उन्दा सोच है। मड़ियाहूं के लिए कुछ हटकर नेक कार्य करने की तमन्ना है। जगह-जगह लगे होर्डिंग उनके भावना को उजागर कर रहें हैं। श्री सिंह बौद्धिक,आर्थिक,शैक्षिक विभिन्न विशेषज्ञता के साथ आधुनिकता और संचार क्रांति के अलावा सेटेलाइट युग से जोड़ने की क्षमता का प्राकट्य जनमानस हित में कर सकते हैं। मड़ियाहूं की जनता से जुड़ रहे हैं। बातें कर रहे हैं। समस्याओं से दो चार हों रहें हैं। चिकित्सा सेवा से खासे नाराज हैं। प्राइवेट अस्पताल को जनता के आर्थिक शोषण का अड्डा बता रहे हैं। सरकारी अस्पताल के अव्यवस्था के मामले में कह रहें हैं। यहां उपचार कराना जान जोखिम में डालना है। राहुल गांधी के नीतियों,विचारों से ही देश के लोगों के कल्याण की बात कर रहे हैं। मड़ियाहूं की बनेगी नई पहचान,जन मित्र केन्द्र जमालापुर बनेगा सेन्टर, मड़ियाहूं में बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला ऐआई गांव। 450 बच्चों का संवरेगा भविष्य। केन्द्र का उद्देश्य जानकारी, सहयोग, समाधान,युवा,स्वास्थ्य, महिला,डिजिटल शिक्षा पर आधारित होगा। यह कह लीजिए मड़ियाहूं नये युग की ओर अग्रसर हो सकता है। डा.अनित सिंह की सोच धरातल पर उतरी तो जनपद में मड़ियाहूं तहसील के नूतन इतिहास का शुरुआत हो सकता है। व्यक्तित्व दमदार है। सोच में जनहित का समावेश है। कुछ अच्छा कर गुजरने की दक्षता है। मुलाकात है। बातचीत है। सवाल पूछना बाकी है।
युवाओं की कांग्रेस को चिंता, राहुल गांधी के नीतियों व विचारों से होगा देश के लोगों का कल्याण,डा.अनित सिंह प्रवक्ता दिल्ली,मुलाकात तो है बातचीत भी है अभी सवाल पूछना है बाकी






