जौनपुर। मड़ियाहू नगर पंचायत के ईदगाह मैदान मे होगा खेल,खिलाड़ी आयेगे। दाव आजमाऐगे,बल्ले की ताकत दिखायेगे। कलाईओ का उपयोग करेगे। चौका,छक्का लगायेगे।दर्शक भी खूब ताली बजायेगे। कमेन्टेटर भी जोर लगायेगे। अंपायर उंगली उठायेंगे। नगर के आमजन के सहयोग से विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी मैग्नेट सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान मे ईदगाह मैदान मे क्रिकेट महा मुकाबला का आयोजन है। मैदान अपनी आभा मे है। सब कुछ तैयार है। महीनो पहले से पिच को तैयार किया गया है। ईश्वर की कृपा रही। बारिश ने फील्ड को नम कर दिया है। धूल उडने की संभावना कम है। पिच को चुस्त दुरुस्त करके ढक दिया गया है। 15 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे से क्रिकेट मैच प्रारंभ होगा। जैसा बताया गया है। उदघाटन मैच अमेठी और भदोही के बीच खेला जायेगा। मैच बीस ओवर का होगा।