BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / गुजरात के श्वेत क्रान्ति से बदल जायेगी पूर्वाचल के किसानो की तकदीर,लाखों बेरोजगारो को मिलेगा रोजगार, राम जी के कृपा से,पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का सपना भी होगा साकार, काशी मे अब बहेगी दूध की गंगा,मोदी और योगी है तो सब मुमकिन है

गुजरात के श्वेत क्रान्ति से बदल जायेगी पूर्वाचल के किसानो की तकदीर,लाखों बेरोजगारो को मिलेगा रोजगार, राम जी के कृपा से,पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का सपना भी होगा साकार, काशी मे अब बहेगी दूध की गंगा,मोदी और योगी है तो सब मुमकिन है

वाराणसी : गुजरात की श्वेत क्रान्ति का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल मे दिखने लगा है। पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सपना साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर आ रहे हैं. दो दिवसीय दौरे मे पीएम मोदी 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं, इस परियोजना में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की बनास डेयरी अमूल प्लांट की योजना है, जो बनकर तैयार है. 14 महीने के रिकार्ड समय में बनकर तैयार हुए इस प्रोजेक्ट से पूर्वांचल की छवि बदलने वाली है. क्योंकि लंबे वक्त से दुग्ध क्रांति के लिए प्रयासरत पूर्वांचल इस नए प्रोजेक्ट से श्वेत क्रांति की तरफ अग्रसर होगा. जो सपना 1965 में लाल बहादुर शास्त्री ने अपने गुजरात दौरे के दौरान देखा था. वह साकार होने जा रहा है।
622 करोड़ से बना यह प्लांट 30 एकड़ मे फैला है। वाराणसी के दो दिवसीय दौरे में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे. परियोजना से करीब एक लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इसके शुरू होने से पूर्वांचल के किसानों व गो पालकों की आय भी दोगुनी होगी. दुग्ध उत्पादकों को वर्ष के अंत में कंपनी अपने लाभांश का कुछ प्रतिशत भुगतान भी करेगी. पूर्वांचल के लोग दूध के साथ मिठाई, आइसक्रीम, पनीर, खोवा, घी और अन्य मिल्क प्रोडक्ट का स्वाद चख सकेंगे. इसमें बनारस का खास लौंगलता और लाल पेड़ा भी होगा. 622 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 दिसंबर 2021 को किया था. बनास डेयरी अमूल इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण करखियांव, एग्रो पार्क में 30 एकड़ में हुआ है.
हर गांव में दूध कलेक्शन सेंटर खुलेगा। काशी से बहने वाली दूध की धारा पूर्वांचल के लगभग 1346 गांवों में रोजगार का प्रवाह लाएगी. इससे अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इस परियोजना से फैक्ट्री में करीब 750 लोगों को प्लांट में प्रत्यक्ष और करीब 2,350 लोगों को फील्ड में रोजगार मिलेगा. अमूल बनास काशी संकुल परियोजना के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी ने बताया कि इस प्लांट में अत्याधुनिक तकनीक के उपकरण लगे हैं. यह पूरी तरह स्वयं संचालित होगा. 5 से 50 किलोमीटर के परिधि में दूध कलेक्शन के लिए पांच चिलिंग सेंटर शुरू हो चुके हैं. पूर्वांचल में कुल 13 चिलिंग सेंटर होंगे. कंपनी हर गांव में दूध कलेक्शन सेंटर खोलेगी. इसके लिए हर गांव में दुग्ध क्रय समिति बनाई जा रही है जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेस के तहत दूध खरीदेगी.
मिलावटखोरों पर भी लगाम कसने की तैयारी है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्रिगेडियर विनोद बाजिया ने बताया कि भविष्य में अच्छी नस्लों के पशुओं के लिए कंपनी में कृत्रिम गर्भाधान की भी व्यवस्था है. जिससे अधिक दुग्ध उत्पादन हो सके. कंपनी की ओर से दुग्ध उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा. प्लांट के खुलने से पूर्वांचल में दूध व दूध के उत्पादों की कमी नहीं होगी और मिलावटखोरों पर भी लगाम लगेगा. डेयरी प्लांट की प्रसंस्करण क्षमता 10 लाख लीटर प्रतिदिन की है.जिसे बढ़ाकर 15 लाख लीटर किया जा सकता है.
वर्तमान में यूपी में बनास डेरी का दूध का कारोबार 47 जिलों (7 पूर्वाचल में) के 4,600 गांवों में फैला हुआ है. यह दूध संग्रहण अगले साल तक 70 जिलों के 7,000 गांवों तक विस्तारित हो जाएगा. इसमें पूर्वाचल में 15 नए जिलों का विस्तार भी शामिल है. पूर्वांचल में 600 से ज्यादा समितियां चालू हैं. इनकी संख्या वर्ष के अंत तक बढ़कर 2,600 हो जाएगी. बनास डेरी मौजूदा समय में यूपी में 3.5 लाख दूध उत्पादकों के साथ काम कर रही है. इनमें से 58 हजार दूध उत्पादक पूर्वांचल एंव वाराणसी के हैं. गांवों में व्यापक काम करके, बनास डेरी यूपी में 2 लाख अतिरिक्त दुग्ध उत्पादक परिवारों को जोड़ेगी. इनमें से 1 लाख पूर्वांचल और वाराणसी के अन्य जिलों से आएंगे। मोदी है तो सब मुमकिन है।गुजरात की श्वेत क्रान्ति से मालामाल होगे पूर्वाचल के किसान और युवाओ को मिलेगा रोजगार। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino