रामनगर। जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान मे कुत्तुपुर ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार दोपहर मे नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि 25 करोड से अधिक लोग गरीबी रेखा से उपर उठे है। कहा कि अच्छी सड़क, अच्छी बिजली,अच्छी शिक्षा,अच्छा स्वास्थ्य,मोदी और योगी की सरकार की देन है। कहा कि पूर्व कि सरकारो का तुलना कर लीजिए आज की सरकार से कोई ऐसा घर नही बचा होगा जिसमे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ न मिला हो। कोरोना काल मे वैक्सीन डोज प्राण बचाने के लिए देश के अमूमन लोगो को दिया गया। राजनीति सेवा का माध्यम है। भाजपा जनसेवा का व्रत लेकर विश्व के जनमानस के सेवा मे जुटी है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह सोमवंशी ने कहा कि संगठन के निर्देश पर मछलीशहर सांगठनिक जिले मे 360 जगहो पर चौपाल लगेगा। जिसमे मड़ियाहू मंडल के कुत्तुपुर ग्राम सभा मे आज पहला चौपाल लगा है। उन्होंन कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओ को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। आत्मा निर्भर युवा ही देश का भाग्य विधाता बनेगा। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि के साथ युवाओ को सरकार की उन योजनाओ पर फोकस किया जा रहा है। जिससे युवा लाभान्वित हो सके। बनास अमूल डेरी करखियाव पिण्डरा वाराणसी मे सरकार के लाखो किसानो को दुग्ध आन्दोलन से जोड़कर उनके आय को दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। लाखो युवाओ को रोजगार देने जा रही है। लक्ष्य 400 लोकसभा सीट का पूरा होगा। मोदी तीसरी बार प्रधान मंत्री बनेगे। क्रार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास पटेल ने किया। संचालन प्रिन्स सिंह अंकित ने किया। इस अवसर पर कैलाश नाथ गुप्ता प्रधान,स्कन्द पटेल, अभिषेक सिंह रामपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष, रजनीश सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है। जेडी सिंह