BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों का अभाव, रामनगर के दो डाक्टरों ने मुख्यचिकित्साधिकारी को सौपा इस्तीफा,जर्जर भवन के छतो से टपक रहा बरसात का पानी, अपनादल एस के नेताओं ने ठाना, नेवढ़िया को मिलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का आश्वासन

सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों का अभाव, रामनगर के दो डाक्टरों ने मुख्यचिकित्साधिकारी को सौपा इस्तीफा,जर्जर भवन के छतो से टपक रहा बरसात का पानी, अपनादल एस के नेताओं ने ठाना, नेवढ़िया को मिलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का आश्वासन

जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था काफी लचर दिख रही है। कहीं डाक्टर का अभाव है तो कहीं जर्जर भवन के छत से पानी टपक रहा है।सरकारी अस्पताल पर उपचार के लिए आने वाले की संख्या कम नही है। सुबह से शाम तक भीड़ देखी जा सकती है। सिर्फ यदि जिले के रामनगर विकास खण्ड  की बात करे तो लगभग दो लाख साठ हजार की आबादी मे एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। जिसमे रामनगर मे सिर्फ दो डाक्टर है। एक महिला और एक पुरुष। जबकि आठ पद सृजित है। अभी हाल ही मे दो डाक्टर कृष्ण कुमार और दुर्ग विजय निजी कारण से मुख्य चिकित्साधिकारी को इस्तीफा देकर अपने कार्यकाल को सदैव के लिए विराम दे दिये। ऐसे मे स्वास्थ्य विभाग रामनगर के समक्ष समस्या उतपन्न हो गयी। सब कुछ के बाबजूद बेहतर तरीके से पीड़ितों का उपचार हो रहा है। जबकि अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र नेवढ़िया मे डाक्टर है। अस्पताल आने वाले पीड़ितों को उपचार का लाभ मिल रहा है।लेकिन भवन इतना जर्जर है कि वर्षा का पानी छत से नीचे गिरता है। ऐसे मे वर्षा होने पर व्यवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्थ  हो जाता है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र जमालापुर, और गुतवन मे डाक्टर नही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो डब्लूएचओ का मानक है एक हजार की आबादी पर एक डाक्टर होना चाहिए और एक लाख बीस हजार की आबादी पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द होना चाहिए। वही तीस हजार की आबादी पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की समस्याएं साफ झलक रही। बाबजूद महकमे के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर नही है। अपनादल एस के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के महासचिव राजेश तिवारी ने कहां कि सरकारी अस्पतालों पर डाक्टरों का अभाव है। भवन जर्जर है। उन्होंने कहां कि पांच वीघे मे फैले अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र नेवढ़िया का भवन पूरी तरह से जर्जर है। बरसात मे हालत बद्तर है। अपनादल एस के जिला महासचिव चन्द्रशेखर पटेल ने कहां कि जून माह मे मिर्जापुर मे जाकर अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य एंव परिवार कल्याण मंत्री को  अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र नेवढ़िया  को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा दिलाये जाने के लिए पत्रक सौपा गया। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर नेवढ़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा दिलाया जायेगा। राजेश तिवारी, पिन्टू, भाजपा युवा नेता, नेवढ़िया, अपनादल एस के जिला सहायक जिलाध्यक्ष उदय प्रताप पत्रक देते समय मौजूद रहे। देखिए अपनादल एस के नेताओं की मेहनत कितना रंग लाती है। जेडीसिंह   

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino