BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / धनबल में जो सरस होगा, वहीं रामनगर ब्लॉक का अगला प्रमुख बनेगा, अरविंद सिंह मखडू के बादशाहियत को चुनौती, जलवा कायम रहेगा,ऐसी संभावना

धनबल में जो सरस होगा, वहीं रामनगर ब्लॉक का अगला प्रमुख बनेगा, अरविंद सिंह मखडू के बादशाहियत को चुनौती, जलवा कायम रहेगा,ऐसी संभावना

जौनपुर। जिले के रामनगर ब्लॉक का अगला प्रमुख कौन बनेगा यह सवाल जनता के जेहन में विचार के रुप में चल रहा है। जिसे,जिसे प्रमुख बनना है वह,वह अपना, अपना भाव जनता के बीच प्रकट कर दिया है। राजनैतिक ताना-बाना बुना जाने लगा है। कुछ राजनैतिक मर्मज्ञ रणनीति बनाने में जुट गये है। सामान्य सीट अगर हुआ तो चुनाव महंगा हो सकता है। चुनाव जीतने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों के खरीद फरोख्त के लिए 6 लाख की बोली प्रत्येक बीडीसी सदस्य को देने की बात किसी भावी प्रमुख उम्मीदवार के कुछ समर्थको द्वारा चुनाव से पहले हवा में छोड़ दिया गया हैं। जिसकी जनता के बीच खूब चर्चा है। यह बात आमतौर पर सर्व विदित है की प्रमुख पद के चुनाव में क्या,क्या होता है। सामान्य सीट अगर हुआ तो आधा दर्जन के आस,पास लोग प्रमुखी का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर सकते हैं। अभी तक अगर देखा जाय तो प्रमुखी में पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू का जलवा कायम है। सामान्य सीट पर निर्विरोध प्रमुख बनना और ओबीसी होने पर अपने मित्र दयाराम पटेल की पत्नी तारा देवी को निर्विरोध प्रमुख बनवाना कहीं न कहीं से मखडू सिंह के राजनैतिक निपुणता को दर्शाता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रमुखी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भावी प्रमुख पद के उम्मीदवार रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के बाजारों,गांवों, चौराहों, तिराहों पर होर्डिंग्स लगवाकर चुनावी ताल ठोंक चुके हैं। राजनीति के कुछ विशेषज्ञ यह मान रहे हैं सामान्य सीट होगा तो स्वयं अरविंद सिंह मखडू की बादशाहियत कायम रहेगी। ओबीसी और अनूसूचित सीट के लिए आरक्षित हुआ तो भी किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे। चुनाव तिथि अभी घोषित होने में वक्त लग सकता है। राजनीति के कुछ मर्मज्ञ मानते हैं चुनाव काफी महंगा होगा। जो धनबल में सरस होगा वहीं रामनगर ब्लॉक का अगला प्रमुख बनेगा। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino