BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / पूर्व मंत्री स्व.उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि मे भाव पूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करने जौनपुर आ रहे है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पूर्व मंत्री स्व.उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि मे भाव पूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करने जौनपुर आ रहे है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जौनपुर।  स्व. उमानाथ सिंह की पुण्य तिथि आज है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुण्य तिथि कार्यक्रम मे भाग लेने आ रहे है। पूर्व मंत्री  स्व . उमानाथ सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। जनमानस मे उनकी सोच व व्यक्तित्व की आज भी चर्चा है। यश और कीर्ति के मूल्य  का आलोक है।  जन. जन मे लोकप्रिय नेता की एक अलग छबि रही है। हर किसी बेसहारा के सहारा बन जाते थे। जो भी उनके पास दुख. दर्द लेकर आया पीडा़ सुनाई उसकी हर संभव मदद की कोशिश करते थे। ऐसी महान पुण्य आत्मा जब धरती पर आती है तो जीवन का हर पल जनसेवा मे व्यतीत कर जाती है। जाने के बाद यादें शेष रह जाती है। जिसकी चर्चा बनी रहती है। नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितम्बर 2018 को 9.30 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन वाराणसी से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे।
तदपश्चात सुबह 10 बजे पुलिस लाइन जौनपुर से कार द्वारा चलकर 10.05 बजे टीडी कालेज जौनपुर पहुचेंगे। जहां मुख्यमंत्री 10.05 बजे से 11 बजे तक पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे टीडी कालेज जौनपुर से प्रस्थानकर 11.05 बजे पुलिस लाइन पहुचेंगे।
जहां से 11.05 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.35 बजे हेलीपैड कलेक्ट्रेट चन्दौली के लिए रवाना होंगे।
जेडीसिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino