सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

भगवान भाव के भूखे, जितनी आस्था, उतनी कृपा, स्वामी अड़गडानंद जी महाराज

कुंभनगर।प्रयाग। यथार्थ गीता कैम्प मे श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करतें हुए शक्तेगढ़. मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के संत परम पूज्य संत स्वामी अड़गडानंद जी महाराज ने कहां भगवान भाव के भूखे है। जिसकी जितनी आस्था है उतनी कृपा मिल रही है।उन्होंने कहां कि जो परमात्मा से प्रेम करता है उसका जीवन सदैव मंगलमय रहता है। कहां कि ईश्वर की प्रार्थना के लिए धूप.बत्ती की आवश्यकता नही। जिसनें प्रभु की भक्ति का अनुभव कर लिया है वह प्रेम मे वशीभूत है। उसके अन्दर परमात्मा का प्रकाश फैलने लगता है।भगवान को भजने वाले बहुत लोग है।जिसकी जैसी श्रद्धा भक्ति है उसको उतनी कृपा है।सतसंग के दौरान बच्चा महाराज, भावानंद जी,संतोष महाराज, निर्मल महाराज, लाले महाराज, तानसेन महाराज, गिरि महाराज, सूरदास महाराज, पूर्णानंद महाराज, पप्पू बाबा, सोहम महाराज, कौशल महाराज, व्यासानंद महाराज आदि संत सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे। जेडीसिंह