BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / माँ शब्द जुबान पर आते ही दिल को मिलता है राहत,मन में शक्ति और भक्ति की होती है जागृति

माँ शब्द जुबान पर आते ही दिल को मिलता है राहत,मन में शक्ति और भक्ति की होती है जागृति

मडियाहू। जौनपुर। शारदीय नवरात्र का पर्व चल रहा है, माँ का दरबार सजा है, पूजा पाठ भजन आरती का क्रम सुबहों शाम अनवरत चल रहा है,श्रद्धांलुजन माता रानी की भक्ति में लवलीन है।बहुतायत लोग 9दिन का व्रत रखकर माई को याद कर रहे है,घरों में लोग कलश की स्थापना किये है।माई का जयकारा चहुंदिश गूँज रहा है। पंडालों में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा से भव्य आलोक निकल रहा है। दर्शन करने से दिल को शांति और सुकून मिल रहा है। भजन गायक रवीन्द्र सिंह ज्योति का गाया गीत मयरिया सुनली कि येही राहें गइलू मोरे घरे अइलू ना।यह देवी गीत पूजा पंडालों पर खूब बज रहा है।माँ शब्द जुबान पर आते ही दिल को राहत महसूस होने लगता है। शक्ति और भक्ति के भाव मन में जागृत होने लगते है।ममतामयी माँ की छाँव में प्रकृति मातृत्व शक्ति का भान करा रही है और जान को राहत दे रही हैं। भक्ति के क्रम में स्थानीय तहसील के रामनगर विकास खण्ड के दीपापुर में स्थापित पूजा पंडाल में अपना दल कमेरावादी के नेता विनय सिंह झगडू शनिवार को रात के लगभग आठ बजे के आस-पास माता रानी का पूजा, अर्चना किये और आम जनमानस के कल्याणार्थ माँ से आराधना की। ग्राम प्रधान उमेश दूबे ने विनय सिंह को माँ का प्रसाद भेट किये।अवसर पर अंशू दूबे समाजसेवी, दयाराम पटेल प्रमुख पति रामनगर सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino