BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / देश की आजादी में इटाये के हरिदास की रही सक्रिय भूमिका, पौत्र कैलाश नाथ राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित

देश की आजादी में इटाये के हरिदास की रही सक्रिय भूमिका, पौत्र कैलाश नाथ राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित

जौनपुर। भारत का स्वर्णिम इतिहास है। जो समय, समय पर खुद तरोताजा होता रहता है,अपने आप समय चक्र का पहिया घूमता है और स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले महान क्रांतिकारीओ को याद करने और भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने का दौर चल पड़ता है। सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता है।देर सबेर कहानी मानस पटल पर आ ही जाती है। भारतीय इतिहास में विकृति लायी गयी। यहां की मूल संस्कृति, सभ्यता को नष्ट करने की अनेकानेक कोशिश हुई।जब,जब भारत की धरती पर अत्याचार हुआ है तब तब क्रांति हुई है।गली, कूचे गांव, जवार से आवाज बुलंद हुई और बगावत के सुर शहरों तक पहुँचा। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के तहत आजादी के 75 वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के संयुक्त तत्वाधान में मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज में आयोजित आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के राष्ट्रीय कार्यक्रम में जौनपुर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इटाएं बाजार के मूल निवासी स्वर्गीय हरिदास गुप्ता के पौत्र अवकाश प्राप्त शिक्षक कैलाश नाथ गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य द्वारा दिया गया। डा.विजय जायसवाल ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हरीदास गुप्ता ने जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील और विकास खण्ड रामनगर के आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच से यह सम्मान मिलना इटाएं बाजार और पूरे परिवार के लिए बहुत ही गौरव और सम्मान की अनुभूति कराता है। कहा कि अनेक बाजार वासियों और शुभचिंतकों ने कैलाश नाथ गुप्ता को मिलकर बधाई दिया। देश की आजादी में इटाये के हरीदास की रही सक्रिय भूमिका,पौत्र कैलाश नाथ राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino