BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जब लोंगो ने भगवान को धन्यवाद किया,नन्ही परी कुआ मे रात भर रही,सुबह निकाला गया,स्वास्थ्य परीक्षण मे है स्वस्थ, थानाध्यक्ष नेवढ़िया की तत्परता की चहुंओर सराहना

जब लोंगो ने भगवान को धन्यवाद किया,नन्ही परी कुआ मे रात भर रही,सुबह निकाला गया,स्वास्थ्य परीक्षण मे है स्वस्थ, थानाध्यक्ष नेवढ़िया की तत्परता की चहुंओर सराहना

जौनपुर। जब लोंगो ने भगवान को धन्यवाद किया। कुछ वाकया ही ऐसा रहा। सोमवार 4 नवंबर 2024 को थानाध्यक्ष नेवढ़िया महिला पुलिस और अन्य सिपाहीओ के साथ दोपहर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर अधीक्षक कक्ष मे प्रवेश किये और लगभग तीन साल की बच्ची के बारे मे बताये कि कुआ मे गिर गयी। रविवार को ही मासूम बच्ची कुए मे गिरी थी। सोमवार को उसे कुए से बाहर निकाला गया। रातभर बच्ची कुआ मे रही। स्वास्थ्य परीक्षण मे नन्ही परी को स्वस्थ पाया गया तो पुलिस के चेहरे की मायूसी खुशी मे तब्दील हो गयी। मौके पर उपस्थित जनो ने भगवान को धन्यवाद किया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की घटना की जानकारी पुलिस को सबित्रा बनवासी ने दी। जो पीड़ित की नानी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमित कुमार पाण्डेय से बातचीत के दौरान जब पूछा गया मासूम बच्ची कुआ तक पहुंची कैसे। जबाब मे उन्होंन कहा कि इसकी जांच चल रही है। मासूम बच्ची के माता पिता घर नही थे। बाहर गये थे। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रामनगर डा• अभिषेक सिंह के देखरेख मे स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा• रुचि सिंह ने बताया कि पतिग्गा उम्र लगभग तीन वर्ष का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे बच्ची स्वस्थ पायी गयी। अन्य विशेषज्ञ जाचो के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गयी। मासूम बच्ची रातभर कुए मे गिरी पड़ी रही। ईश्वर के रहमोकरम से वह जिन्दा रही और स्वस्थ है। नेवढ़िया थानाध्यक्ष के तत्परता की चहुंओर सराहना है। नन्ही परी को उपचार के लिए ले जाकर पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया है। जिसकी जन,जन मे चर्चा है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino