BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मानव जीवन की धारा का प्रवाह राष्ट्र भक्ति की ओर बढ़े,कुछ ऐसा संकल्प लेकर सुभासपा मानव कल्याण का अलख लगा रही,यूपी विधान सभा उपचुनाव के सभी सीटो पर भाजपा की होगी जीत

मानव जीवन की धारा का प्रवाह राष्ट्र भक्ति की ओर बढ़े,कुछ ऐसा संकल्प लेकर सुभासपा मानव कल्याण का अलख लगा रही,यूपी विधान सभा उपचुनाव के सभी सीटो पर भाजपा की होगी जीत

जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी निरन्तर सफलता के शीर्ष की ओर बढ़ रहा है। मानवता और इन्सानियत की विचारधारा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की लोकप्रियता अब जन,जन मे विदित है। दल के निष्ठावान कार्यकर्ताओ ने संगठन को बेहद मजबूत बना दिया है। सुभासपा नेता पूर्व प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखडू ने बातचीत के दौरान पार्टी के विचारधारा से अवगत कराते हुए कहा कि भाव और भावना मे मानव सेवा की बात है। मानव जीवन की धारा का प्रवाह राष्ट्र भक्ति की ओर बढ़े कुछ ऐसा संकल्प लेकर सुभासपा मानव कल्याण का अलख लगा रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश बदल गया। परिवर्तन दिख रहा है। गांव, नगर, शहर मेल जोल खाने लगे है। उजाले की चकाचौंध चारो ओर है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रकृति की विशेष रचना है। जो देवतुल्य है। जिनकी संरचना के विचारधारा से मानव का कल्याण हो रहा है। ईश्वरीय ताकत का आभास हो रहा है। अंहकार की प्रवृत्ति डाउन हो रहा है। उन्होंन कहा कि यूपी मे विधानसभा के उपचुनाव मे भाजपा की सभी सीटो पर जीत होगी। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino