जफराबाद विधान सभा से कई लोग वर्षो से सुभासपा के नाम का जप रहे माला, कहीं सपना अधूरा न रह जाय
जौनपुर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का राजनैतिक दांव जिले के जफराबाद और शाहगंज विधानसभा में इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। वर्तमान में निषाद पार्टी से रमेश सिंह शाहगंज के विधायक हैं। जबकि जगदीश नारायण सुभासपा के जफराबाद विधायक हैं। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी जफराबाद सीट जीती हुई है। भाजपा गठबंधन में यह सीट सुभासपा के खाते में जा सकती है। संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में यदि ओमप्रकाश जी डा.ज्ञान प्रकाश सिंह को जफराबाद से अपने पार्टी से उम्मीदवार बनाते हैं तो काफी हद तक उम्मीद है यह सीट पुनः उनके खाते में जा सकती है। ज्ञान प्रकाश जी का व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहारिकता को जफराबाद की जनता काफी हद तक पसंद कर सकतीं हैं। भाजपा भी आपके नाम पर संतुष्टि जता सकतीं हैं। शाहगंज विधायक रमेश सिंह से जब पत्रकारों ने सवाल किया ओमप्रकाश जी कह रहे थें शाहगंज से सुभासपा का उम्मीदवार होगा। जबाब में उन्होंने कहां कि स्वागत है गठबंधन में जो निर्णय होगा उसका पालन होगा। साथ ही जब यह मीडिया ने कहां कि मंत्री जी बोले बड़े भाई संजय निषाद को मना लूंगा के जबाब में विधायक ने कहां कि हो सकता बड़े भाई की बात छोटा भाई मान जाय। 2027 के विधानसभा चुनाव का माहौल राजनैतिक दल बनाना शुरु कर दिये है। ऐसे में सुभाषपा नेता जीताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारने का भरसक प्रयास करेंगे। सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मउ सीट से वृजेश सिंह को चुनाव लड़ाने की बात कर रहे हैं। अगर देखा जाय तो सुभासपा पूर्वाचल को अपना अभेद्य राजनैतिक किला बनाने की तैयारी कर रहीं हैं। सुभासपा के नाम पर जफराबाद सीट से कई लोग वर्षो से माला फेर रहे हैं। कहीं उनका हसरत अधूरा न रह जाय।










