BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / भाजपा का मूल उद्देश्य स्वार्थ विहीन राजनीति के माध्यम से राष्ट्र और समाज का निर्माण करना संदीप सिंह

भाजपा का मूल उद्देश्य स्वार्थ विहीन राजनीति के माध्यम से राष्ट्र और समाज का निर्माण करना संदीप सिंह

जफराबाद। जौनपुर। नये भारत की नई सोच के तहत भाजपा निरन्तर राष्ट्र भक्ति को आगे बढ़ा रही है। जिसमें साकारात्मकता है,अपनत्व है,ममत्व है,भारतीय संस्कार है,राष्ट्र की बहूमूल्य धरोहर को सहेजना है,जनबुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए जन,जन तक सुविधा पहुँचाना है। जफराबाद विधान सभा के युवा नेता पूर्व प्रमुख संदीप सिंह जलालपुर से विशेष बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने भगवान राम पर पूरा भरोसा जताया और कहां कि ईश्वरीय विधान है। जिसके तहत प्रकृति का संचालन हो रहा है। जो व्यक्ति जैसा प्रकृति धारण करता है उसका वैसा नेचर बनता है। सुख और दुःख अनुभूति है, साकारात्मक सोच है तो अच्छी प्रकृति का अनुभव होगा और आत्मिक सुकून और शांति महसूस होगी। नाकारात्मक सोच है तो विचारधारा में मैलापन होगा जो खुद के लिए मानव समाज के लिए अहितकर हो सकता है।श्री सिंह ने कहां कि अच्छा कर्म करिये जो औरों के लिये एक अच्छा संदेश हो और लोगबाग प्रेरित होकर अच्छे कर्म की महानता की ओर तेजी से बढ़ सकें। उन्होंने कहां कि अवसर दूसरों को भी देना ईश्वरीय विधा को मजबूत बनाना है। कहां कि राजनीति का मतलब सामाजिक होना। राजनैतिक व्यक्ति सामाजिक नहीं हो सकता। कहां कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य है स्वार्थ विहीन राजनीति करते हुए राष्ट्र और समाज का निर्माण करना। स्वयं का निर्माण अल्पकारी है।राजनैतिक आराजकता के सवाल पर बोलें जबसे केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तबसे आराजकता में कमी आयी। कहां कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर जरूरत मंद को मिल रहा है जो उसके हकदार हैं

About jaizindaram