सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहूं के विधायक ने स्मृति द्वार लगवाने के मामले में रचा इतिहास,स्वर्गीय विधायको जगरनाथ राव,किशोरी लाल यादव,पारसनाथ यादव, दूधनाथ पटेल,वंशनारायण पटेल आदि का फोटो न लगना लोगों में बना चर्चा का विषय

जौनपुर। मड़ियाहूं के विधायक डा.आरके पटेल ने विधान सभा क्षेत्र में स्मृति द्वार लगवाने के मामले में इतिहास रच दिये है। पूर्व विधायकों,महापुरुषों के नाम से स्मृति द्वार बना है। जिसे देखकर लोग पूर्व विधायक जगरनाथ राव,पूर्व विधायक किशोरी लाल यादव,पूर्व विधायक पारस नाथ यादव, पूर्व विधायक वंशनारायण पटेल, पूर्व विधायक दूधनाथ पटेल, महाराणा प्रताप सिंह‌ सहित कुछ अन्य के नाम को लोग देखकर रोज उच्चारित कर रहे हैं,नमन कर रहे हैं। मन ही मन सबके मन में एक सवाल भी उठ रहा है। स्मृति द्वार पर मोदी, योगी, अनुप्रिया पटेल, आशीष पटेल,आरके पटेल विधायक की फोटो लगीं हैं। जो स्मृति द्वार महापुरुषों का लगा है। उस पर उनकी फोटो लगीं हैं। जबकि पूर्व विधायकों के स्मृति द्वार पर फोटो नहीं लगा हैं। जब उनके नाम का द्वार बना और विधान सभा क्षेत्र के चौराहों, तिराहों पर लगा तो उनका फोटो लगना चाहिए था। मड़ियाहूं की जनता भले ही विधायक जी से सवाल न पूछें लेकिन उनके मन में पीड़ा है। लोगों का कहना है विधायक जी ने यहां चूक किया है। यह उनसे जानबूझ करके गलती हुई या उनके राजनीति करने का मकसद कुछ और है। जब इस सिलसिले में पूर्व विधायक किशोरी लाल यादव के पुत्र डा.अभयराज यादव से कुछ दिन पहले मड़ियाहूं इटाए मार्ग पर शाम को सवाल किया गया कि आपके के पिता जी के नाम का स्मृति द्वार बना है। जिसमें उनका फोटो नहीं लगा हैं। सवाल के जबाब में उन्होंने कहां कि विधायक जी से कहें थे पिताजी का फोटो जरुर लगवा दीजियेगा। लेकिन नहीं लगवायें। स्व.जगरनाथ, किशोरी लाल यादव,पारस नाथ यादव, वंशनारायण पटेल, दूधनाथ पटेल आदि पूर्व स्वर्गीय विधायको का स्मृति द्वार पर फोटो न लगने से लोगों के मन में पीड़ा है।