सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

जौनपुर में इतिहास रचने का दौर,श्रीराम कथा समापन के बाद 1001गरीब बेटियों की शादी करवाने की जनता की मांग,उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह से संज्ञान लेने की अपील, कैलाश पति के मर्जी से सब संभव

जौनपुर। राम ही राम रटन लागी दुनिया,अभी तक अयोध्या के कीर्ति का आलोक विश्व विदित है। अजपा जाप में राम है। ध्यान में राम है। समाधि में राम है। मौन में विदित है। जौनपुर ने राम नाम लेखन का इतिहास रच दिया है। श्रीराम कथा में आस्था दिखा। भक्ति की तन्मयता रहीं। श्रद्धा के संगम में डुबकी लगाकर राम भक्त भाव विभोर रहें। 21अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आचार्य श्री शांतनु महाराज कथा में भव्यता दिव्यता के साथ राम तत्व और दर्शन के महात्म्य को चरितार्थ किया। राग रागिनी सुर लहरियों के बीच भजन गायकी का अंदाज मनभावन था। भाजपा नेता समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जौनपुर की देवतुल्य जनता का हृदय की गहराईयों से कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद जताया। इस दरम्यान उन्होंने कहां कि जौनपुर की पावन धरती पर एक अद्भूत इतिहास रचा गया है। कहां कि श्री राम कथा के दौरान 11 करोड़ 1 लाख राम नाम लेखन का संकल्प साकार हुआ।यह ऐतिहासिक उपलब्धि इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं एशिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होकर जौनपुर के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बन गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि जौनपुर की उस पुण्यात्मा जनता, लाखों श्रद्धालुओं और प्रत्येक राम भक्त को जाता है। जिन्होंने अपनी श्रद्धा, समर्पण और सहभागिता से इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है। रामकथा का सकुशल समापन हो गया है। जौनपुर के रामकथा की चर्चा पूरे प्रदेश में हैं। श्रीराम कथा के दौरान जनपद जौनपुर की जनता में एक बात की और चर्चा रही कि राम चर्चा तो अच्छी बात है। इससे मानव जीव का कल्याण है। लोगों ने जोर देकर एक चर्चा और किया। ज्ञान प्रकाश सिंह जनपद के सबसे बड़े उद्योगपति हैं काश एक हजार एक गरीब बेटियों की शादी शहर में विशाल पंडाल और भव्यता और दिव्यता के साथ शहनाई के सुमधुर धुन और वैदिक मंत्रों के उच्चारण से करवाते तो जौनपुर का एक और इतिहास बन जाता है। हालांकि ज्ञान प्रकाश सिंह को इसका संज्ञान लेना चाहिए, जनता जनार्दन में जब इस बात की चर्चा है तो 1001 बेटियों की शादी करवाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। जनता का जब संकल्प है तो ज्ञान प्रकाश सिंह सिद्ध जरुर करेंगे। ऐसी संभावना है। राम जी की कृपा से।