सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

मड़ियाहूं विधायक डा.आर.के.पटेल ने भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व स्कंद पटेल का माल्यार्पण कर किया स्वागत

जौनपुर। मड़ियाहूं विधायक डा. आर.के.पटेल ने रविवार शाम को मछलीशहर भाजपा जिला कमेटी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू और महामंत्री स्कंद पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डा.प्रेम प्रकाश सिंह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहां कि संगठन का यह निर्णय सराहनीय है।‌ अब पुनः मड़ियाहूं विधान सभा में अपनादल एस और भाजपा गठबंधन की जीत होगी। इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं, नेता नव नियुक्त पदाधिकारीओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह,डा.अजय सिंह भूमि विकास बैंक प्रबंधक, परमजीत सिंह, विनोद सेठ, रवि मौर्य सभासद,नीतेश सेठ, चंदन केशरी, गब्बर सिंह,अजय त्रिपाठी सहित अनेको लोग उपस्थित रहें

विधायक के साथ चन्द्र प्रकाश सिंह, स्कंद पटेल प्रसन्न मुद्रा में