सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहूं की पहचान,विकास की नई उड़ान,8 सितंबर को जमालापुर में विशेष तकनीकी ज्ञान से ग्रामीण युवाओं को निपुण करने के पहल का होगा शुभारंभ,आधुनिक भारत के संरचना की ओर बढ़ता कदम

Al और डिजिटल कौशल बनेगा, युवाओं के रोजगार का साधन

जौनपुर। डा.अनित तीर्थराज सिंह प्रवक्ता कांग्रेस की पहल विदित होने की ओर है।‌ भविष्य के आधुनिक भारत के‌ संरचना में मड़ियाहूं भी कदम ताल करने की ओर हैं। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्रामीण युवा भूवाल सिंह फाउंडेशन एवं एन.आई,आई,टी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 सितंबर 2026 सुबह 11 बजें स्थान जमालापुर जौनपुर में Al एवं डिजिटल कौशल से सशक्त बनने के पहल के शुभारंभ में प्रतिभागी होंगे। संरचना पूरी हो गयी हैं। अनेकों कम्प्यूटर पाठ्यक्रमों को बताने,सीखाने के लिए तैयार है। प्रतिभाशाली प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं की टीम अपने, अपने हुन्नर से युवाओं को तकनीकी ज्ञान से निपुण बनाने के लिए सेवारत हैं। एक नई शुरुआत है एक नया अवसर हैं। जमाना बदल रहा है। सोच बदल रहा है। आधुनिक युग में सब बदला, बदला नजर आयेगा। जब युवा हुन्नरो से निपुण होंगे तो बेरोजगारी दूर होगी। खुशहाली और संपन्नता का माहौल बनेगा और जीवन में सुकून और शांति की अनूभूति होंगी। डा.अनित तीर्थराज सिंह का कहना है मड़ियाहूं की पहचान विकास की नई उड़ान है। मड़ियाहूं आगे बढ़े और हर सपने को नई उड़ान मिलें। विकास, सम्मान और रोजगार हर घर तक पहुंचे,बस इसी संकल्प को साकार करने की आत्मीय चाहत है। जन,जन के सहयोग से संकल्प को उड़ान मिलेगा। ऐसा पूरा विश्वास के साथ उम्मीद है। जेडी सिंह