मड़ियाहूं ।जौनपुर।श्रीं कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोल्लास पूर्वक मनाया गया। भाव ही भगवान है। भक्तों की भावना में श्रीकृष्ण रचें बसें नजर आयें। हरि कीर्तन हरे राम,हरे कृष्ण के साथ मन भावन गीतों ने आत्मा को अभिभूत किया। जमालापुर मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव,मेला व झांकीओ की अदभूत कलाकारी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। स्थानीय निवासी प्रबुद्ध समाजसेवी उदय राज पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम दिन जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। दूसरे दिन मेला लगा। दूर दराज से आयें दर्शनार्थियों ने मंदिर में दर्शन पूजन किये। मेले का लुत्फ उठाया और राम, कृष्ण आधारित झांकियों को प्रफुल्लित भाव से निहारते ईश्वरीय बोध में लवलीन दिखें।
जमालापुर का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कुछ खास रहा,लगा मेला,झांकियों ने सबका मन मोहा










