BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / रामनगर ब्लाक के शिवमंदिर मे रुद्राभिषेक, प्रमुख अरविंद सिंह रहे यजमान, सावन माह शिव को है अत्यंत प्रिय,जाने आखिर खास वजह क्या है

रामनगर ब्लाक के शिवमंदिर मे रुद्राभिषेक, प्रमुख अरविंद सिंह रहे यजमान, सावन माह शिव को है अत्यंत प्रिय,जाने आखिर खास वजह क्या है

रामनगर।जौनपुर। सावन के आखिरी सोमवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर मे काशी के विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। जिसमें यजमान के रुप मे अरविंद सिंह,मखडू,ब्लाक प्रमुख रामनगर उपस्थित रहे। बताया जाता है कि  सावन के प्रारंभ होने से ठीक पहले विष्णु जी देवशयनी एकादशी पर योग निद्रा में चले जाते हैं, आैर सृष्टि के पालन की सारी ज़िम्मेदारियों से मुक्त होकर  पाताललोक में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। तब उनका सारा कार्यभार महादेव भोले शंकर संभाल लेते हैं। सावन का प्रारंभ होते ही भगवान शिव जाग्रत हो जाते हैं आैर माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक का सारा कार्यभार संभाल लेते हैं। इसलिए सावन का महीना शिव के लिए बेहद खास होता है। इसी लिए इस माह में उनकी पूजा का महत्व भी बढ़ जाता है। प्रचलित  कर्इ कथाओं के अनुसार
सावन के महीने में भगवान शिव जी ने समुद्र मंथन से निकला विष पीकर सृष्टि की रक्षा की थी। यहीं कारण है कि इस महीने को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। इसी के चलते ही सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही सावन का महीना शिव जी का प्रिय होने की आैर भी वजह हैं। जैसे इस महीने में सबसे ज्यादा वर्षा होती है और अधिक वर्षा होने से  विष से तप्त हुर्इ शिवजी की देह को ठंडक प्राप्त होती है। इसके अलावा आैर भी कर्इ पौराणिक कथाआें में ये जिक्र आता है कि सावन में शिव जी का महत्व क्यूं है आैर उन्हें यह माह इतना प्रिय क्यों हैं। कहते हैं कि अपनी विष तप्त देह से जुड़ी कहानियों का जिक्र करते हुए भगवान शंकर ने स्वयं सनतकुमारों को सावन महीने की महिमा बताई आैर कहा कि उनके तीनों नेत्रों में से सूर्य दाहिने में, बांए में चन्द्र और मध्य नेत्र में अग्नि है।
इसी तरह सावन महीने के बारे में सबसे प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार बताते हैं कि देवी सती ने पिता दक्ष के घर योगशक्ति से शरीर त्यागने से पूर्व शिव जी को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। इसीलिए उन्‍होंने अपने दूसरे जन्म में पार्वती के रूप में भगवान शिव जी की पूजा की और सावन के महीने में कठोर तप किया आैर उन्हें शिवजी की पत्नी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तभी से ये महीना शिव जी का प्रिय हो गया। यही कारण है कि अन्‍य पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि सावन से प्रारंभ कर सोलह सोमवार के व्रत करने से कन्याओं को सुंदर पति मिलते हैं तथा पुरुषों को सुंदर पत्नियां मिलती हैं।

इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हिन्दू वर्ष में महीनों के नाम नक्षत्रों के आधार पर रखे गये हैं। जैसे पहला माह चैत्र होता है, जो चित्रा नक्षत्र से संबंधित है। इसी तरह सावन महीना श्रवण नक्षत्र से संबंधित है। श्रवण नक्षत्र का स्वामी चन्द्र होता है आैर चन्द्रमा शंकर जी के मस्तक पर सुशोभित है। जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है, तब सावन महीना प्रारम्भ होता है। गर्म सूर्य पर चन्द्रमा की ठण्डक होती है, इसलिए सूर्य के कर्क राशि में आने से वर्षा होती है। जिससे विष को ग्रहण करने वाले महादेव को ठण्डक मिलती है ये प्रमुख कारण है कि शिवजी को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino