जौनपुर। जिले के रामनगर विकास खण्ड के ग्राम खोराबीर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू के बेटे आशीष सिंह के तिलकोत्सव कार्यक्रम में आगामी 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को बिहार से तिलकहरु तिलक चढ़ाने आयेंगे। तिलकोत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। कई एक्कड में टेंट लगाया जा रहा है। ऐसी संभावना है यूपी व बिहार के कई विधायक,कई मंत्री के अलावा बहुतों प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इस सिलसिले में पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू रामनगर से बातचीत हुई तो कुछ संकेत उन्होंने ऐसा ही दिया। परिवार के नाहर सिंह ने बताया कि पांच हजार लोगों को आमंत्रण कार्ड देकर आमंत्रित किया गया है। 12 हजार लोगों के आने की संभावना है। तिलकोत्सव कार्यक्रम के भव्यता के लिए जहां खुबसूरत टेन्ट लगायें जा रहें हैं। लाइटिंग की जा रहीं हैं। घर को सजाया गया है। वहीं प्राकृतिक दृश्य में पेड़ पोंधे,सरसों के फूल,गेहूं की हरियाली बसंत का आभास करा रहें हैं। पूर्व प्रमुख के यहां आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम की क्षेत्र में जोरदार चर्चा है। ओमप्रकाश सिंह पूर्व प्रधान,विनय सिंह झगडू समाजसेवी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में जुटे हैं। जेडी सिंह
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 