सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मजदूरों को मिलेगा न्याय,भ्रष्ट अधिकारियों पर लगेगा लगाम, प्रधानो के गठबडझाला को जनता के सामने किया जायेगा उजागर आशीष पटेल

मजदूरों को मिलेगा न्याय,भ्रष्ट अधिकारियों पर लगेगा लगाम,प्रधानो के गठबडझाला को जनता के सामने किया जायेगा उजागर आशीष पटेल

मडियाहू। जौनपुर। विशाल भारत जनता सेवा संस्था की एक आवश्यक बैठक रामनगर ब्लाक कार्यालय पर संपन्न हुई।जिसमें संस्था से जुड़े सक्रिय सदस्यों को नीलेश पटेल कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा कॉर्ड दिया गया और संस्था के बारे में जानकारी दी गई।
संस्था के द्वारा दबे, कुचले, शोषितों, वंचितों, गरीब असहाय की मदद करना व अधिकारियों के द्वारा जनता का किया जा रहा शोषण और आसपास हो रहे भ्र्ष्टाचार का संस्था द्वारा वीडियो बनाकर आवाज उठाया जायेगा। कार्यकारिणी सदस्य नीलेश पटेल ने बताया कि कोरोना महामारी में संस्था द्वारा फ्री में मास्क साबुन वितरित किया गया। अब संस्था द्वारा गरीब असहाय बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था, गांव में प्रधान के गड़बड़ घोटाले को जनता के सामने लाना,मजदूर भाइयो के साथ अब नही हो पाएगा अन्याय, गाँव के विकाश के लिए हमेशा प्रयास संस्था का रहेगा
कहना है कि लोग पैसा तो बहुत कमा लेते है लखपति करोड़पति बन जाते है लेकिन इंसान कमाना बड़ी बात है। क्या वे लोग कभी ए सोचे कि यह किसकी वजह से है नही, ए सब केवल एक मजदूर की मेहनत की देन है जो आज उसकी वजह से लखपति करोड़पति लोग बनते है और उस मजदूर और उसके परिवार को भूल जातेहै,84 लाख जीव में मनुष्य तन बड़े ही भाग्य से मिलता है, क्यो ना कुछ अच्छे काम करके इस जीवन को सफल बनाया जाय। विशाल भारत जनता सेवा संस्था ने ये ठाना है कि गरीब, असहाय,मजदूरों की हर तरह से मदद किया जायेगा।
बैठक में उपस्थित सक्रिय सदस्य परवेज हाशमी, संदीप जायसवाल, अभिषेक दुबे, धर्मेंद्र गौतम, रसीद अली, शारुख, समसेर हासमी, मुन्ना यादव, बबलू यादव, रतन शर्मा,साजिद खान, आदि उपस्थित रहे।