सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

संतो के घोर तपस्या का माधुर्य,इटियाबीर गांव के राधा कृष्ण मंदिर का होगा कायाकल्प,जफराबाद विधायक का प्रयास लाया रंग,पर्यटन विभाग से 1करोड की धनराशि स्वीकृत

जौनपुर। रामनगर विकास खण्ड के इटियाबीर गांव का राधा कृष्ण मंदिर अति प्राचीन और ऐतिहासिक है। जहां संतों ने घोर तपस्या किया है। कई एक्कड में फैले मंदिर प्रांगण को भव्य बनाया जायेगा। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के अथक प्रयास से पर्यटन विभाग ने एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस सिलसिले में विधायक जी ने बताया कि कई बार विभाग को पत्र लिखा गया। जिसमें 2026,27 के बजट में एक करोड़ की राशि की स्वीकृति मिल गयी है। बताया की मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री बनेंगी। मंदिर को भव्यता प्रदान किया जायेगा। भक्तों को बैठने के लिए टीन शेड लगेगा। कहां कि आवश्यकता अनुसार राधा कृष्ण मंदिर व परिसर का विकास होगा। राधा कृष्ण मंदिर पर श्याम दास महाराज ने वर्षो तपस्या किये। इसके बाद उनके शिष्य मुरली दास महाराज ने तपस्या किया। वर्तमान समय में गांव के लोग नियमित सुबह-शाम पूजा, पाठ आरती कर रहे हैं।