वाराणसी के चिकित्सकों द्वारा 300 मरीजों का किया गया आंख का नि:शुल्क परीक्षण
जौनपुर। मड़ियाहूं के समाजसेवी विनय सिंह का चिकित्सकीय सेवा के भाव का पहल सराहनीय है। जिसमें दुःख का हरण है। अच्छे-अच्छे डाक्टरों के उपचार का सेवा है। समाज सेवी झगडू सिंह का इन दिनों जनता के बीच खासे चर्चा है। अब तक लगभग आधा दर्जन चिकित्सा शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को चिकित्सा सेवा का लाभ दे चुके हैं। 30 सितंबर को डाक बंगले के पास आरजेशंकर आई हॉस्पिटल वाराणसी के चिकित्सकों द्वारा 300 मरीज का निशुल्क आंख का जांच किया गया। दवा दिया गया। जिसमें से 30 मरीजों को आयोजक ने अपने वाहन से वाराणसी में निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा। आयोजक ने बताया कि यह निःशुल्क कार्यक्रम चिकित्सा शिविर प्रत्येक माह की 2 तारीख को आयोजित होता रहेगा। शिविर का उद्घाटन रामनगर ब्लॉक की प्रमुख तारा देवी के पति दयाराम पटेल ने किया। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में आरजे शंकर आई हॉस्पिटल वाराणसी के तरफ से आए हुए चिकित्सक डॉक्टर गौरी, डॉक्टर नीलेश रानी, गणेश आदि ने अपनी सेवाएं दिये,आयोजक द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर अरविंद कुमार सिंह मखडू, चंद्रभान यादव पूर्व प्रधान, अजय कुमार जायसवाल, आलोक कुमार सिंह, विनोद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक विनय कुमार सिंह ने सभी आये हुएं आगंतुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किये।










