जौनपुर। मड़ियाहूं के समाजसेवी कमाल फारुकी जौनपुर के सदर विधान सभा सीट से 2027 का विधान सभा चुनाव लडेंगे। जिसकी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। चुनावी बिसात बिछना शुरु हो गया है। राजनैतिक रणनीतिकार नीति बनाने में जुट गये है। किस दल से चुनाव लडेंगे। अभी यह आधिकारिक तौर पर घोषणा होना बाकी है। कमाल का अपना व्यक्तित्व हैं। जिसमें प्रतिभा है। राजनीति में जनसेवा हैं। जिसकी प्रशंसा है। नगर पंचायत मड़ियाहूं अध्यक्ष रुखसाना कमाल हैं। दो बार से निर्दल नगर अध्यक्ष हैं। जो कमाल की पत्नी हैं। बेटी जारा पायलट है। जो अभी हाल ही के दिनों में अमेरिका से प्रशिक्षित होकर आयीं हैं। जिनका जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। चुनाव लड़ने के बारे में कमाल जी से बात हुई तो उन्होंने मंशा जाहिर की। किस दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहां कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा होगी।
मड़ियाहूं के कमाल सदर विधान सभा सीट जौनपुर से 2027 का लड़ेंगे चुनाव,जनता के बीच चर्चा ने पकड़ा जोर,जल्द होगी आधिकारिक घोषणा










