जौनपुर। शहर के सदर विधान सभा सीट से समाजसेवी कमाल फारुकी आगामी 2027 का विधान सभा चुनाव लडेंगे। इरादा बन गया है। चुनावी बिगुल बज गया है। जनता जनार्दन के बीच जनसंपर्क जारी हैं। हर दरवाजे जा रहे है। सबसे मिल रहे है। अपनी बात रख रहें है। जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। शुक्रवार के दिन दोपहर में कमाल जी से बातचीत हुई। जिसमें सदर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया। जबाब में उन्होंने कहां जौनपुर ऐतिहासिक शहर है। महान से महान विभूतियों की कर्मभूमि है। देश दुनिया में इस शहर की अपनी विशिष्ट पहचान है। आईएस, पीसीएस, साहित्यकार, इतिहासकार,अध्यात्मविद, शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, पत्रकार सहित ऐसी बहुत सी प्रतिभाएं है। जो दुनिया में जिले के गौरव को बढ़ा रहे हैं। कहां कि जौनपुर के गंगा जमुनी तहजीब के कुछ खास मायने हैं। जिसमें अपार प्रेम है। आपसी भाईचारा हैं। एक दूसरे का सम्मान करने का अदब है। उन्होंने कहां कि जौनपुर शहर से चुनाव लड़ना गौरव की बात है। जब राजनीति के मायने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहां कि राजनीति एक प्रकार से तपस्या है। जिसमें जनसेवा हैं। समत्व है। अपनत्व है। ममत्व हैं। कहां कि राजनीति सबकों समानता का अधिकार देता है। जिसमें किसी प्रकार का भेद नहीं होना चाहिए। सब मानव एक समान हैं। प्रकृति का संदेश भी कुछ ऐसा ही है। धरती, आकाश, चांद,सूरज भी समानता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहां कि सदर विधान सभा की जनता विधायक बनायेंगी,बस इस भरोसे और विश्वास पर चुनाव लड़ रहा हूं।
जौनपुर शहर से विधान सभा चुनाव लड़ना गौरव की बात, जनता से मिल रहें आशीर्वाद से अभिभूत, कमाल फारुकी










