जौनपुर। 3 फरवरी, लोक जीवन फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय आयुर्वेदिक एवं पारंपरिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन हिन्दी मीडिया सेन्टर लखनऊ में किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राज्य सूचना आयुक्त सूचना आयोग उत्तर प्रदेश हैं। आमंत्रण आरोग्य पाकशाला में आमंत्रित नेवढ़िया गांव के प्रबुद्ध समाजसेवी जगदीश कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7.8 फरवरी 2026 समय प्रातः 11 बजें से 4 बजें तक बैद्यो द्वारा नाड़ी परीक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहां की यह आयोजन भारतीय पारंपरिक चिकित्सा,जड़ी बूटियां,आर्गेनिक भोजन, स्वस्थ जीवन शैली एवं प्रकृति संरक्षण के माध्यम से आरोग्यता की ओर एक कदम है। दो दिवसीय कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया कि आरोग्य प्राप्ति हेतु प्रकृति का संरक्षण, आर्गेनिक एवं पौष्टिक सात्विक भोजन, स्वस्थ जीवन शैली,तथा योग एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों,का प्रचार,प्रसार व आर्गेनिक एवं हर्बल खेती को बढ़ावा देना है। जेडी सिंह
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 