मड़ियाहूं। लौहार देव बाबा के वार्षिकोत्सव पर वृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बाबा के भव्य झांकी की भक्त जन गांवो में दर्शन पूजन आरती के बाद दूसरे गांव के लिए रवाना कर रहे थे। मनभावन पावन धाम जय लौहार देव बाबा का भजन लोगों को आत्ममुग्ध कर रहा था। मसाने में खेले होली फगुआ गीत होली के आगमन को महसूस करा रहा था। यात्रा विकास खण्ड रामनगर के सारंगडीह (बुद्धीपुर) से प्रातः आठ बजे बाबा के धाम से वैदिक मंत्रों से विधिवत पूजा,पाठ आरती के बाद सफर के लिए चला और अहिरौली,बासापुर,जुडपुर,सुमेशरपुर,नोकरा,नोनौटी,बहरी,मेउडिया,पाण्डेयपुर,आदीपुर,वशीरपुर आदि गांवों में भ्रमण करते पुनः धाम वापस हो गया। लौहार देव बाबा 12 गांवो के दुबे परिवार के कुल देवता है। जो नाग रुप में अवतार लिये थे। ऐसी मान्यता है। इस अवसर पर घनश्याम दुबे, राजेश दुबे,अखिलेश तिवारी, शैलेश दुबे,आतिश मिश्र, सुरेन्द्र दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Home / सुर्खियां / मन भावन पावन धाम,जय लौहार देव बाबा,मसाने में खेले होली का गीत शोभायात्रा में सबको भाया
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 