सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

प्रथम पुण्यतिथि पर सबको याद आयें बर्राह गांव के स्व.सुधाकर सिंह, भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों ने किया नमन

जौनपुर। जिले के रामनगर विकास खण्ड के भटवार बर्राह गांव में पूर्व प्रधान दयाशंकर सिंह के आवास पर स्व.सुधाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें उपस्थित संभ्रांत जनों ने श्री सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर रामचरितमानस के सुन्दर काण्ड के अध्याय का पाठ हुआ। अजर अमर आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर जिलेदार सिंह योगेश्वर महाराज,बाबा लुट्टुर दास,शिवशंकर सिंह,नागेन्द्र सिंह,अरविंद सिंह एडवोकेट ,पप्पू सिंह,बब्बू सिंह, हरेंद्र सिंह, बृजेश मिश्र,डब्लू गुरु,राजेश सिंह एडवोकेट,तीरथ सिंह, सुनील सिंह, धुरंधर सिंह, तूफानी सिंह,दिलीप मिश्र, दिलीप सिंह,पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू रामनगर ,प्रदीप सिंह प्रबुद्ध समाजसेवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कन्हैया लाल पाण्डेय और अरविंद मिश्र लयबद्ध और तालबद्ध होकर फगुआ राग में रामचरितमानस के दोहों को गाया। जो मनभावन रहा। राहुल सिंह, शुभम सिंह द्वय पत्रकार जन भी स्व. सुधाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जेडी सिंह