सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

मंसूरी अधिवेशन :: लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने जीता बेस्ट परेड अवार्ड, बैनर प्रस्तुतीकरण में मिला प्रथम पुरस्कार

*लायन्स मंसूरी अधिवेशन में लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने लहराया परचम*

(जौनपुर 31 मार्च) लायन्स क्लब इंटरनेशनल मंडल 321ई का वार्षिक अधिवेशन पहाड़ों की रानी मंसूरी की हसीन वादियों में शनिवार व रविवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अर्पण धर दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें आयोजित परेड में लायन्स क्लब जौनपुर को बेस्ट क्लब आफ परेड अवार्ड प्राप्त हुआ और जौनपुर मेन द्वारा किए गए सेवा कार्यों को बैनर के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने पर बैनर प्रस्तुतीकरण में प्रथम पुरस्कार मिला। ये दोनों अवार्ड जीत कर लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने पूरे मंडल में अपना परचम लहराया है।

   पूर्व अध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी के नेतृत्व में सदस्यों का दल मंसूरी अधिवेशन में भाग लेने गया था जिसमें डॉ क्षितिज शर्मा, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शत्रुघ्न मौर्य, राम कुमार साहू, मिदहत फात्मा, शैल मौर्य, गायत्री साहू व हुसैन मुस्तफा शामिल रहे। 

 मंगलवार को दून एक्सप्रेस ट्रेन से उक्त दल के वापस जौनपुर भंडारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर लायन्स परिवार के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

  इस अवसर पर दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने बधाई देते हुए कहां कि लायन्स क्लब जौनपुर मेन की ये शानदार उपलब्धि, लायन्स परिवार के साथ ही साथ जनपद जौनपुर के लिए अत्यंत गौरव व खुशी की बात है और प्रेरणा का विषय है।

 संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि परेड में उत्कृष्ट व आकर्षक प्रस्तुति, बेहतरीन थीम, ड्रेस, अनुशासन प्रभावशाली स्लोगन एवं जोशीले नारों के साथ सहभागिता करने का परिणाम रहा जो ये सम्मान प्राप्त हुआ।

  इस अवसर पर सचिव योगेश साहू पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, सुभाष चौरसिया, परेड चेयरमैन चैतन्य पाण्डया, राधे मारवाह, अधिवेशन चेयरमैन वीरेंद्र गोयल, दीपक अग्रवाल, अरुण त्रिपाठी, डॉ मदन मोहन वर्मा, डॉ वी एस उपाध्याय डॉ एन के सिन्हा डॉ अजीत कपूर डॉ संदीप मौर्य, डॉ विनोद कन्नौजिया, मनोज चतुर्वेदी राजीव श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संजय केडिया, संदीप गुप्ता आदि ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।