जौनपुर। रामनगर विकास खण्ड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम नारायण पाण्डेय ने भावी प्रमुख पद की प्रत्याशी हिमताज परिवार नेवढ़िया की बहूं रेखा पाण्डेय को रामनगर की जनता से समर्थन करने और आशीर्वाद देने के साथ विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहां कि हिमताज परिवार रामनगर के साथ पहले भी खड़ा था आगे भी खड़ा रहेगा है। उन्होंने कहां कि एक बार जनता जनार्दन ने प्रमुख बनाकर सेवा का अवसर दिया। सत्यनिष्ठ और कर्तव्यनिष्ठ होकर दायित्व का निर्वहन किया। ईमानदारी से ब्लॉक के विकास के साथ जनता की सेवा किया। श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि रेखा पाण्डेय हमारी बहू है। जिसे भली-भांति जानता हूं। जनसेवा का व्रत लेकर जनता के बीच सुख, दुःख में पहुंच रहीं हैं। उम्मीद के साथ पूरा विश्वास है रामनगर की समस्त जनता आशीर्वाद देकर रेखा पाण्डेय को प्रमुख बनाकर आर्दश ब्लॉक बनाने में जुट जायेंगे। दरअसल समय परिवर्तनशील हैं। राम तत्व है। दर्शन है। हर घटवासी है। दुःख हरने वाले हैं। मानवता के पुजारी हैं। दया के सागर हैं। निर्मल मन में राम सदैव बसते हैं। राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। साकार, निराकार के साथ साक्षी हैं। द्रष्टा हैं। न्यायी है। अन्याय के विरोधी हैं। राम नर भी है नारायण भी है। दिव्य अनुभूति है। राम भजन है। सिमरन हैं। योग है। ध्यान है। तपस्या है। विधि है। विधान है। बदलाव की आहट है। शुभ संकेत के प्रतीक हैं। राम नाम का गुण होता है। 80 वर्षीय देवतुल्य पूर्व प्रमुख राम नारायण पाण्डेय रामनगर ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के माध्यम से रामनगर ब्लॉक में बदलाव का शुभ संकेत दिये है। यह ऐसे ही नहीं हुआ है समय की मांग है। वर्तमान समय में हिमताज परिवार की बहू रेखा पाण्डेय भावी प्रमुख पद की रामनगर से उम्मीदवार हैं। जनता के बीच उनका निःस्वार्थ सेवा,बिना भेद भाव के हर किसी बड़े, बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद लेना, दुःख की घड़ी में यथासंभव जरुरत मंदों का सहयोग करना, शादी विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों,खेल कूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना कहीं न कहीं से उनके अन्दर राजनैतिक प्रतिभा को दर्शाता है। समय की मांग है।अबकी बार रेखा पाण्डेय के प्रमुख बनने की जनता में हुंकार हुंकार। जेडी सिंह संपादक
समय की पुकार,अबकी बार भावी प्रमुख प्रत्याशी रेखा पाण्डेय नेवढ़िया के नाम की जनता में हुंकार,पूर्व वयोवृद्ध ब्लॉक प्रमुख राम नारायण की रामनगर वासियों से अपील समर्थन के साथ बहू को जीत का दे आशीर्वाद











