मड़ियाहूं। जौनपुर। विकासखंड रामनगर में स्कूल चलो अभियान 2026 एवं निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डॉक्टर आर.के. पटेल के द्वारा किया गया। अध्यापक एवं बच्चों द्वारा नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक मडियाहू ने कहां कि नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन एवं समय से बच्चों के लिए पुस्तक वितरण कर दिया जाए। पूर्व मंडल अध्यक्ष मडियाहू भाजपा राजेश सिंह ने शासन द्वारा समय से पुस्तक देने की सराहना किए। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभाष गुप्ता जी के निर्देशन में संपन्न कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉक्टर अरुण सिंह ने सभी को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया। कार्यक्रम में समस्त एआरपी सहित बृजेश सिंह, श्री प्रकाश सिंह, अनुराग तिवारी, छोटे लाल यादव, अशोक कुमार गौतम, आशा देवी, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
रामनगर विकास खण्ड में स्कूल चलो अभियान व पुस्तक वितरण कार्यक्रम का मड़ियाहूं विधायक ने किया शुभारंभ










